फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads and drains will be built in Pachpediya at a cost of 4.41 crore

Balrampur News: पचपेड़वा में 4.41 करोड़ से बनेंगीं सड़कें और नालियां

Sat, 18 Apr 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in Pachpediya at a cost of 4.41 crore
बलरामपुर। नगर पंचायत पचपेड़वा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 4.41 करोड़ रुपये से 13 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के तहत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वार्ड नं. 03 बरगदही में जलकल परिसर से महमूद अशरफ के घर तक सीसी सड़क व एक तरफ नाली निर्माण कार्य पर 39.47 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी वार्ड में पीडब्ल्यूडी रोड से नहर पटरी होते हुए श्मशान घाट तक सीसी सड़क निर्माण के लिए भी 39.47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नं. 09 सिसहनिया में मस्जिद के पास से नहर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए 39.45 लाख रुपये, नाले के पास से राम किशोर पांडेय के प्लाॅट तक सड़क निर्माण के लिए 39.74 लाख रुपये तथा अहमद हुसैन के प्लाट से तालाब तक सड़क निर्माण के लिए 39.74 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा इसी वार्ड में लाला चौधरी से हातिम के घर तक सीसी सड़क निर्माण पर 35.82 लाख रुपये तथा कल्लू मियां के घर से सलाहू के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 17.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नं. 01 बरगदवा में एनएच-730 से नहर पटरी होते हुए गल्ला मंडी के पीछे सर्वेश पांडेय के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 39.07 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड नं. 08 बरगदवा सैफ उत्तरी में श्मशान घाट से जलालू के घर तक सड़क व नाली निर्माण पर 25.58 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नं. 02 में उतरौला रोड से नदीम मास्टर के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए 34.84 लाख रुपये, वार्ड नं. 16 बरगदवा सैफ पूर्वी में कंपोजिट विद्यालय से पानी टंकी तक सड़क व नाली निर्माण के लिए 32.52 लाख रुपये तथा वार्ड नं. 15 बरगदवा सैफ दक्षिणी में मुबारक के घर से गामा के मकान तक सड़क निर्माण के लिए 31.01 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नं. 07 जूड़ीकुइया में सतई गौतम के घर से अजीज के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 26.99 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

निविदा पूरी होते ही शुरू होगा काम
सभी कार्य मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराए जाएंगे। इसके लिए ई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निविदा पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी भी की जाएगी।
अवनीश सिंह, अधिशासी अधिकारी पचपेड़वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed