{"_id":"61ae53383869a82da86b9bb6","slug":"road-washed-away-in-flood-demand-for-construction-balrampur-news-lko6077478179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बह गई सड़क, निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बह गई सड़क, निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात के दौरान कई बार आई बाढ़ में सड़क कटकर बह गई है। सड़क बह जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासी किशोर सिंह, सुनील शुक्ल, आमिर चौधरी, संकेत सिंह, राजू, सूर्य प्रकाश सिंह, बहादुर पासवान, शब्बू सिंह, ननकऊ सिंह व पप्पू पांडेय आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गौरा-जैतापुर से तुलसीपुर व गैसड़ी को जोड़ने वाला लिंक मार्ग बरसात के दिनों में आई कई बार की बाढ़ में बह गई है। 100 मीटर सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
बरसात के दौरान क्षेत्र के लोगों ने बांस लगाकर सड़क पार करते रहे। क्षेत्र के लोगों को गन्ना बेचने में अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अमरनगर, टेंगनहवा, बिजुलिया, भरिया, चिरेबसना, थरुनिया व थरुवा सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।