फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to help soldiers on flag day

झंडा दिवस पर सैनिकों की मदद का संकल्प

Mon, 07 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Resolve to help soldiers on flag day
बलरामपुर में झंडा दिवस पर डीएम को फ्लैग लगाते जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी कमांडर मोहम्मद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शहीद सैनिकों के आश्रितों, दिव्यांग व भूतपूर्व सैनिकों की मदद के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है। झंडा दिवस पर टोकन फ्लैग लगाकर धनराशि जुटाई जा रही है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिकारियों, उद्योगपतियों, गणमान्य व्यक्तियों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से सैनिकों की मदद में धनराशि देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कमांडर मोहम्मद आमीन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सोमवार को डीएम कृष्णा करुणेश को टोकन फ्लैग लगाया। इस दौरान सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2020 स्मारिका पुस्तक भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने दानपात्र में धनराशि सहयोग के रूप में दान किया गया। एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को टोकन फ्लैग लगाकर सैनिकों की मदद के लिए धनराशि जुटाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर विभागीय अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील किया है कि अधिक से अधिक धनराशि सहयोग के रूप में एकत्रित करके जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कराएं जिससे इस धनराशि से सभी सैनिकों के आश्रितों, दिव्यांग सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों व उनके परिवार के मदद में लगाया जा सके। डीएम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए समय समय पर वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मां के ऐसे जांबाज वीर सपूत जब-जब हमारे देश में दैवीय आपदाओं के समय सहायता व पुनर्वास कार्यों की जरूरत समझी गई है तो इन सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे देशभक्त वीर सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिवारों की समुचित देखभाल करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस दौरान कमांडर ने अपने अधीनस्थ कर्मियों भानू गुप्त, अमित कुमार व शिवशंकर के साथ दफ्तरों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को टोकन फ्लैग लगाया और दानपात्र में धनराशि जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed