फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Reservation list will be final published in Balrampur today

बलरामपुर में आरक्षण सूची का आज होगा अंतिम प्रकाशन

Thu, 25 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Reservation list will be final published in Balrampur today
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों की आरक्षण सूची का आज अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय टीमों ने गुरुवार की शाम तक 533 आपत्तियों का निपटारा कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के माध्यम से 26 मार्च को ही आरक्षण की फाइनल सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों से प्राप्त होने वाली सभी आपत्तियां संकलित कराई जा चुकी हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों से पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर आरक्षण के खिलाफ कुल 533 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 489, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 15, ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मात्र एक और जिला पंचायत पद के लिए 28 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

सभी नौ ब्लॉकों में 800 ग्राम प्रधान, 10038 ग्राम पंचायत सदस्य, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य, नौ ब्लॉक प्रमुख और 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराकर 20 मार्च की शाम को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था और तभी से आपत्तियां ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों से 22 मार्च की शाम तक डीएम, सीडीओ अपर मुख्य अधिकारी, डीपीआरओ व ब्लॉक कार्यालयों पर आपत्तियां दी गई हैं। डीपीआरओ कार्यालय में सभी आपत्तियां संकलित कराकर शासन स्तर से नामित जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध करा दी गईं।

डीएम के निर्देशन व सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय समिति की तरफ से प्राप्त सभी आपत्तियों का निपटारा कराकर फाइनल सूची तैयार की गई। 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कराकर पंचायती राज निदेशालय उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed