फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Remember the martyrdom of the martyred police personnel

शहीद पुलिस जवानों के शौर्य को किया याद

Mon, 21 Oct 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Remember the martyrdom of the martyred police personnel
बलरामपुर। पुलिस लाइंस में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। शहीद पुलिस जवानों को कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को याद किया गया।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों को सामान्य बनाने में सहयोग करने वाले ऐसे पुलिस अफसरों व कर्मियों को हम सभी लोग सैल्यूट करते हैें। हमें अपने जीवन में हमेशा ऐसे पुलिस अफसरों व कर्मियों को जिन्होंने अपने ड्यूटी के दौरान शहादत दी है उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। उनके बताए गए मार्ग पर चलकर हम भी अपना योगदान समाज को बेहतर बनाने में कर सकते हैं।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर प्रेम कुमार थापा, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद व सीओ सिटी कर्मवीर सिंह आदि ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को एसपी के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed