{"_id":"61d1dda75d31fe25da6c986a","slug":"relatives-will-not-be-able-to-meet-the-prisoners-there-is-a-ban-balrampur-news-lko6116771152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे परिजन, लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे परिजन, लगी रोक
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला कारागार के बंदियों से अब उनके परिजन मुलाकात नहीं कर सकेंगे। बंदियों के मुलाकात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिला कारागार प्रशासन की तरफ से ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते सावधानियां बरती जा रही हैं।
रविवार को प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार बाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर बंदियों के मुलाकात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंदियों के मुलाकात पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगाई गई है।
जिला कारागार में 420 बंदियों को रखने की जगह निर्धारित है। मौजूदा समय में जेल में कुल 503 बंदी निरुद्घ हैं, जिसमें 42 बंदी बाहर से आए हैं। बाहर से आने वाले सभी बंदियों ने बताया कि कोरोना का पहला टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी अधीक्षक ने बाहर से आए सभी बंदियों के परिजनों से पहली डोज का प्रमाण पत्र मंगाया है। जिससे उन्हें कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई जा सके। प्रमुख सचिव कारागार के निर्देश के अनुपालन में अग्रिम आदेश तक के लिए बंदियों के परिजन उनसे मुलाकात नहीं कर सकेंगे।