फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti is flowing 43 cm above the danger mark

खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर बह रही राप्ती

Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rapti is flowing 43 cm above the danger mark
बलरामपुर के महराजगंज तराई में बाढ़ के पानी से होकर गुजरते लोग। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते चार दिनों की भारी बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाकों में राप्ती नदी के कटान का कहर टूट रहा है।
विज्ञापन

खरझार पहाड़ी नाले के पास बांध कटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में कीचड़ व गंदगी से लोगों को हाल बेहाल है। राप्ती नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे तक राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से 104.62 मीटर की तुलना में 104.05 मीटर रिकार्ड किया गया है जो खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीनों तहसीलों सदर, उतरौला व तुलसीपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों में 110 नावें उपलब्ध करा दी गई है। तुलसीपुर तहसील के 14 गांव कुडिया डिप, साखीरेत, गंजडी डिप, लैबुडवा, रामपुर महदेइया डिप, बेला खरझार नाला डिप, बेला गांव के पश्चिम खरझार नाला डिप, बरगदही, गांव के पूरब पुल के पास सुखदेवपुरवा के मजरा बरगदही, बूढ़ी राप्ती नाले के उत्तर चंदनजोत अंबरनगर के बीच स्थित डिप हरहटा ग्राम के मजरा बरहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग, पटोहाकोट, चिकनौटा मजरे, पूरेछीटन, बूढंतपुर, वीरपुर व महरी में एक-एक नावें चलाई जा रही है।
सदर तहसील के 18 गांवों में नावें भेजी गई है जिसमें कल्यानपुर, दतरंगवा डिप, चौकाखुर्द, जबदही, कोड़री, सेमरहना, भुसैलवा, टेंगनहिया मोनकोट, टेढ़वा, कोड़री, कुड़िया, दूल्हापुर बल्लीपुर, जनमेजय सिंह भठ्ठा डिप, तुरकौलिया, कटरा शंकरनगर व भीखमपुर में 21 नावें चलाई जा रही है।
उतरौला तहसील के आठ गांव तकिया नूर अली, मस्जिदिया, तैय्यबपुर, परसौना, मिमराडीह, किलौली, फत्तेपुर, मटियरिया करमा व मटियरिया करमाडीह में एक-एक नावें चलाई जा रही हैं। सदर तहसील के कल्यानपुर में 90 परिवारों को राशन किट बांटा गया है।
लालपुर फगुईया, गोसाईपुरवा व अमरहवा पूरेछीटन भी राशन किट वितरण में शामिल किए गए हैं। इन सभी गांवों में राप्ती नदी कटान कर रही हैं। पूरेछीटन, बूढंतपुर, साखीरेत, बरगदही, दरिहारपुर के मजरा सुगानगर, महरी, वीरपुर व थरुआ थरवनिया गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। जहां प्रशासन की तरफ से इंतजाम कराए जा रहे हैं। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम साहेबनगर से कुछ दूरी पर खरझार नाले पर बांध बनवाया गया था।
भारी बारिश के चलते बांध कट गया है। ग्रामीण मोहम्मद उमर, शब्बीर, राजेंद्र वर्मा व शिव कुमार आदि ने बांध मरम्मत कराने की मांग की है। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बांध मरम्मत के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

भारी बारिश के चलते जिले के नगर व ग्रामीण बाजारों में लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। 132 केवी उपकेंद्र बलरामपुर में उपकेंद्र व कालोनी में 15 से 20 सेंटीमीटर तक पानी भरा हुआ है। उप खंडीय अधिकारी विद्युत पारेषण मोहम्मद शादाब खान ने बताया कि परिसर में जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed