फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rape of a handicapped teenager, case registered on SP's order

Balrampur News: दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर केस

Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rape of a handicapped teenager, case registered on SP's order
बलरामपुर। एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी विकास कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग किशोरी का आरोप है कि 19 अगस्त की रात को आठ बजे वह शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने जबरदस्ती उसे अस्पताल के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे सुनसान स्थल पर छोड़कर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को स्थानीय पुलिस को इस घटना की तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसे विपक्षी धमका रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पचपेड़वा पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। एसओ पचपेड़वा अवधेश राज सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed