Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Raised awareness about social evils

Balrampur News: सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

Sat, 28 Nov 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about social evils
बलरामपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से जन-जागरूकता अभियान के तहत सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया की टीम ने जादू और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जादू के रोचक करतबों के बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर संदेश दिए गए। मनोरंजन के साथ इन संदेशों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास कराया। जादू के माध्यम से समझाई गई सामाजिक समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी बच्चों के लिए अत्यंत रोचक रही।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने में प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने जादूगर मिस्टर इंडिया टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने जादूगर मिस्टर इंडिया टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed