{"_id":"5f945b8c8ebc3e9beb5942d2","slug":"raid-at-shops-balrampur-news-lko5469441121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से भरे काजू, पिस्ता व दूध के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से भरे काजू, पिस्ता व दूध के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बीते दिन काजू, पिस्ता व दूध के नमूने के लिए प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि नवरात्र में लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कारोबारियों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत भारतेंदु किराना स्टोर से काजू सांवरिया ब्रांड व पिस्ता का नमूना संकलित कर किया गया है। टीम की तरफ से दूध के भी नमूने लिए गए।
खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस व पंजीकरण प्राप्त करने के बाद ही कारोबार करने का निर्देश दिया। लाइसेंस व पंजीकरण न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों को खाद्य पदार्थों के बिल व कैशमेमो सुरक्षित रखने, खाद्य पदार्थों पर बेस्ट बिफोर की तिथि अंकित करने और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, बागीश मणि त्रिपाठी व सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।