फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Provisional list released, 61 exam centers created

Balrampur News: अनंतिम सूची जारी, बनाए गए 61 परीक्षा केंद्र

Mon, 01 Dec 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Provisional list released, 61 exam centers created
बलरामपुर में ​स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिले के 61 विद्यालयों को सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

अनंतिम सूची में शामिल विद्यालयों को केंद्र बनाने पर चार दिसंबर तक आपत्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 35,606 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे, जिसमें हाईस्कूल के 20,771 व इंटरमीडिएट के 14,835 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


मानक के बावजूद कई विद्यालयों की हुई उपेक्षा
यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में मानक के बावजूद कई विद्यालय शामिल नहीं किए गए हैं। शहर के बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज एवं सिटी मांटेसरी इंटर काॅलेज को अनंतिम सूची में स्थान नहीं मिल सका है। इसी तरह जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं जिनके हर कमरों में वायस रिकाॅर्ड मोड पर सक्रिय सीसीटीवी कैमरे एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय सहित सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। सभी संसाधनों से लैस विद्यालयों का नाम परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची में न होना विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी आपत्तियों का निस्तारण
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची के संबंध में चार दिसंबर तक आपत्ति की जा सकती है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। समिति में तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और एक राजकीय व एक अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल होंगे। जांच रिपोर्ट व आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड से अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed