फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Protest against Kejriwal's arrest

Balrampur News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 01:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Protest against Kejriwal's arrest
बलरामपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आक्रोशित आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी कलेक्ट्रेट में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि देश में आचार संहिता लागू होने के बावजूद विपक्ष में शामिल एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यमंत्री को ईडी व सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या के समान है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार फर्जी घोटाला केस बना कर विपक्षियों को जेल में डालने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में मांग की कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रखने व लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर गठित कमेटी की निगरानी में कराया जाए। इस मौके पर कांग्रेस व आप दोनों ही पार्टियों की जिला इकाई से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed