फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Proposal to install 2000 solar street lights in nine villages

नौ गांवों में दो हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव

Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Proposal to install 2000 solar street lights in nine villages
बलरामपुर। भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड भारत सरकार नई दिल्ली के महाप्रबंधक को डीएम कृष्णा करुणेश ने आकांक्षात्मक जिले के विकास को लेकर सात बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में भारत सरकार से बलरामपुर जिले के विकास के संबंध में धनराशि दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया है कि मूलभूत सुविधा में प्रगति न होने के कारण नीति आयोग भारत सरकार ने बलरामपुर जिले को आकांक्षात्मक श्रेणी में शामिल किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से जिले के विकास के लिए समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक इरडा आदर्श ग्राम का चयन किया गया है। जिले के नौ गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

इरडा आदर्श ग्रामों के परिषदीय स्कूलों में उच्चीकरण कराया जाएगा। जिला मेमोरियल अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना कराई जाएगी और देखरेख के भी इंतजाम किए जाएंगे। दूर-दराज क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल वैन भी संचालित कराई जाएंगी। सभी नौ गांवों में दो हजार स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों नगर निकायों में सोलर वाटर एटीएम स्थापना कराने के साथ देखरेख के लिए रखे जाने वाले कर्मचारी को पांच वर्ष का मानदेय दिलाने का भी प्रस्ताव है। जिले के 11 केजीबीवी में मूलभूत सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। डीएम ने सीएसआर फंड से प्रस्ताव का अनुमोदन कर धनराशि निर्गत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed