{"_id":"5fd3a79c8ebc3e3db521bdf4","slug":"property-worth-50-crores-attached-to-former-mla-jailed-balrampur-news-lko5543384190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पूर्व विधायक की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद पूर्व विधायक की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। पूर्व सपा विधायक के जेल जाने के बाद भी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत विधायक के कई कॉलेज, मदरसे, लग्जरी गाड़ियां व प्लॉट जब्त कर लिया है।
जब्त की गई कुल संपत्तियों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। एसपी का कहना है कि विधायक तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ अभी कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम उतरौला को जब्त की गई सभी संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कुल 22 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही साथ इनकी तथा परिजनों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर पूर्व विधायक का एजी हाशमी डिग्री कॉलेज, एजी हाशमी इंटर कॉलेज, नेशनल बालिका महाविद्यालय, नेशनल बालिका मॉडर्न इंटर कॉलेज, दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा, सोसाइटी बालिका विकास सेवा संस्थान, चार लग्जरी गाड़ियों तथा कई प्लॉट आदि को जब्त किया गया है।
जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि इन्होंने हेराफेरी कर कई सरकारी तथा निजी संपत्तियों पर कब्जा किया है। सभी मामलों की विवेचना जारी रहेगी। एसडीएम उतरौला एके गौड़ को जब्त की गई सभी संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है।