फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Property registrations remained stalled for the second consecutive day in protest against online mutation.

Balrampur News: ऑनलाइन नामांतरण के विरोध में दूसरे दिन भी ठप रही रजिस्ट्री

Thu, 24 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Property registrations remained stalled for the second consecutive day in protest against online mutation.
उतरौला। नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विरोध के चलते तहसील परिसर और उपनिबंधक कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा तथा पूरे दिन एक भी बैनामा पंजीकृत नहीं हो सका।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। महामंत्री रविशंकर मिश्र ने कहा कि ऑनलाइन नामांतरण व्यवस्था वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नामांतरण के प्रकरण सीधे लेखपाल के पास भेजे जाने की व्यवस्था से अधिवक्ताओं के साथ आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ता देवेंद्र कुमार, शकील अहमद, जयकरन भारती और अखिलेश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त तैयारी के बिना ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने से समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ेंगी। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मो. मुस्लिम खान, गिरीश पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष कसौधन, निजाम अंसारी, अखिलेश यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुमित कुमार, इजहारुल हसन, परशुराम यादव, शमशाद चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed