{"_id":"61042f648ebc3e58717c7150","slug":"program-balrampur-news-lko589194063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी/रेहरा बाजार (बलरामपुर)। जिले के दो ब्लॉकों के परिसर में शुक्रवार को प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के लिए सम्मान समारोह कराया गया। गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
गैसड़ी ब्लॉक परिसर में सम्मान समारोह का शुभारंभ करते हुए विधायक शैलेश कुुमार सिंह ने कहा कि गांव के विकास पर सरकार पूरी तरह से फोकस कर रही है। नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रदेश सरकार की तरफ से गांवों का विकास कराने के लिए भरपूर बजट दिया जाएगा। विधायक की तरफ से सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान कमालुद्दीन खान, शेरा सिंह, इमरान खान, रवि कुमार मिश्र, शकील अहमद, कमाल अहमद, शाहिद हसन खां व हरीश मिश्र सहित 115 ग्राम पंचायतों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। पचपेड़वा ब्लॉक परिसर में भी सम्मान समारोह कराया गया। प्रमुख मनोज तिवारी, सरदार परमजीत सिंह, विजय कुमार गुप्ता, जगदंबा ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा, बीडीओ सुमित सिंह व भाजपा जिला महामंत्री रवि कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेहरा ब्लॉक परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक राम प्रताप वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह, भाजपा युवा नेता संतोष कुमार सिंह, पिंकू सिंह, विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, रामकरन मिश्र व रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।