फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procession of Saint Ravidas started with musical instruments

Balrampur News: गाजे-बाजे के साथ निकली संत रविदास की शोभायात्रा

Sat, 24 Feb 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Procession of Saint Ravidas started with musical instruments
बलरामपुर। संत रविदास की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सभी ने समाज के उत्थान में संत रविदास के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत गुरु रविदास मंदिर प्रबंध समिति के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ नगर में महापुरुषों की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

रविदास मंदिर खलवा में संत रविदास की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए संत रविदास के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, आडंबर व कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही देश व समाज का विकास संभव है। गोष्ठी के बाद मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, मीराबाई तथा महात्मा बुद्ध की झांकी शामिल रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में संत रविदास के जयकारों से पूरा नगर गूंजायमान रहा। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुन: संत रविदास मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के सहयोगियों ने संत रविदास का पूजन कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed