फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   pradarshan,asha

भुगतान न मिलने पर आशा व संगिनी का विरोध प्रदर्शन

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
pradarshan,asha
फोटो-8-बलरामपुर में प्रोत्साहन राशि भुगतान को लेकर प्रदर्शन करती आशा व संगिनी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रोत्साहन राशि समेत विभिन्न कार्यक्रमों के बकाया भुगतान को लेकर आशा और संगिनी का आंदोलन बुधवार को जारी रहा। आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की तरफ से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। भुगतान न होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रखने और एमडीए प्रोग्राम व पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी एवं महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि अपने दायित्वों को निभाने व कोरोना से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए जान जोखिम में डालकर कार्य किया गया। बेहतर कार्य के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से आशा व संगिनी को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई। शासन की ओर से धनराशि विभाग को भेज दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते हम लोगों को न तो अभी तक प्रोत्साहन राशि दी गई और न अन्य कार्यक्रमों का भुगतान ही किया गया।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान न किया गया तो हम लोग एमडीए प्रोग्राम एवं पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर बीना वर्मा, इंद्रावती, नूर बानो, शीला, राधा व पूनम कुमारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय कुछ आशा नेतागिरी कर रही हैं। कुछ आशा राजनैतिक पार्टियों में पदाधिकारी भी हैं। यह लोग विभाग पर दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगा रही हैं। आशा व आशा संगिनी का कोई भी भुगतान बकाया नहीं है। अभी जल्द ही 17 लाख 76 हजार रुपए आशा व संगिनी के खातों में भेजा गया है। सभी भुगतान किया जा चुका है। इसी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed