फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police investigation revolving around family anger in double murder case

Balrampur News: दोहरे हत्याकांड में पारिवारिक गुस्से के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच

Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police investigation revolving around family anger in double murder case
बलरामपुर। कोतवाली नगर के सोनार गांव में 45 वर्षीय मन्नू पासवान व 78 वर्षीय मां लखराजी की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। अब तक की जांच में पाया गया है कि हत्याकांड की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद में किसी बात को लेकर गुस्से में आना है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के कोठारे गांव निवासी मन्नू पासवान अपनी ससुराल में चचेरे ससुर गोरखनाथ के मकान में रहता था। वारदात के तीन दिन पहले उनकी मां भी आई थी। मंगलवार को पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसमें चचेरे ससुर ने मन्नू पर ही अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने लापता परिजनों को खोज निकाला लेकिन, अभी वह कहां है, इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन




घर के दरवाजे पर हुआ था विवाद
कमरे से लेकर बाहर लगे हैंडपंप तक जिस तरह से खून के छींटे मिले हैं, उससे साफ है कि पहले घर के दरवाजे पर विवाद हुआ था। करीब 10 मीटर के दायरे में कई जगह पर खून बिखरा मिला था। चूड़ी भी टूटी हुई मिली। पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है। मौके पर मिले गड़ासा से लेकर अन्य बिंदुओं के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दूसरे को बचा रहे परिवारीजन
जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों की मानें तो परिवारीजन एक दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गोरखनाथ का कहना है कि मन्नू ने अपनी मां को मार दिया लेकिन, मन्नू को किसने मारा, इसको लेकर वह चुप है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद होने के बाद गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया गया।


जल्द होगा खुलासा
एसपी विकास कुमार का कहना है कि हम खुलासे के काफी करीब पहुंच चुके हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। कई क्लू हाथ में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed