फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PNB branch manager and two others arrested in Rs 12 crore scam

Balrampur News: 12 करोड़ के घोटाले में पीएनबी शाखा प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

बलरामपुर में पीएनबी घोटाले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, पूर्व शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और समरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये गबन का आरोप है।

विज्ञापन
PNB branch manager and two others arrested in Rs 12 crore scam
-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग

विस्तार

बलरामपुर। पीएनबी में 12 करोड़ तीन लाख 37 हजार रुपये के घोटाले में दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पीएनबी नहरबालागंज के पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और पीएसपी कंस्ट्रक्शन के पार्टनर गोंडा के जानकीनगर निवासी समरजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस जनपद अयोध्या चीफ मैनेजर पुनीत मुर्तेजा ने 15 अगस्त 2025 को नगर कोतवाली में घोटाले का केस दर्ज कराया था। इसमें पीएनबी नहरबालागंज के शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और लखनऊ निवासी राम आधार त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर समक्ष अधिकारियों की अनुमति के बगैर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके ऋण खाते खोलने और जालसाजी करके बैंक शाखा से 525.184 लाख रुपये के गबन का आरोप था।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान पीएम मुद्रा ऋण में भी घोटाले की बात सामने आई। इसमें वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी के साथ अधिकारी शाखा कार्यालय विनय कुमार शर्मा, संतोष गुप्ता, कैश बीओ यशवंत कुमार, पीएसपी कंस्ट्रक्शन की पूनम सिंह, वैभव सिंह व समरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में 46 ऋणधारकों से आठ करोड़ नौ लाख 87 हजार रुपये और मुद्रा ऋण के 40 खातों से तीन करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये का गबन किया गया है। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कैश के जरिये समरजीत की कंपनी को पैसे दिए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी विशाल पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed