फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PM will lay the foundation stone of critical care unit today

Balrampur News: पीएम आज करेंगे क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास

Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
PM will lay the foundation stone of critical care unit today
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 28 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 25 फरवरी को वर्चुअल तौर पर यूनिट का शिलान्यास कर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में सीसीयू के निर्माण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में जगह चिह्नित की जा चुकी है। इस पर 28 करोड़ की लागत से 100 बेड क्षमता युक्त क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होगा। यह यूनिट ऑक्सीजन पाइप लाइन एवं वेंटीलेटर सहित अन्य सभी आधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों से युक्त होगी। इस यूनिट के क्रियाशील हो जाने पर अति गंभीर मरीजों व सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित सीसीयू में आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सीएमओ ने बताया कि बलरामपुर सहित प्रदेश के 15 जिलों में इस तरह की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू हो रहा है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को वर्चुअल रूप से करेंगे। उनके इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी अस्पताल परिसर में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed