{"_id":"65db8292f183a114de0cf855","slug":"pm-will-inaugurate-the-rejuvenation-of-two-railway-stations-today-balrampur-news-c-13-1-lko1072-627888-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का आज शुभारंभ करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का आज शुभारंभ करेंगे पीएम
Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअली बलरामपुर और तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का शुभारंभ करेंगे। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारी की गई है। स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्टेशन पर 11.69 करोड़ की लागत से यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया सोमवार को सुबह 10:45 पर कार्यक्रम होगा। अमृत भारत योजना से मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास स्थानीय कला एवं संस्कृति के आधार पर होगा। साथ ही प्लेटफॉर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में उन्नत लाइट, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, एस्केलेटर, लिफ्ट, प्रतीक्षालय और शौचालय का निर्माण होगा।