फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players showed their strength in Taekwondo competition

Balrampur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 24 Oct 2024 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Taekwondo competition
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में ताइक्वांडो के ​दौड़ान दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-स्रोत: महाविद्याल
बलरामपुर। एमएलके पीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को अंतरमहाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय तथा मुख्य नियंता प्रो. राघवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रतनसेन पीजी कॉलेज बांसी की डॉ. रेखा सिंह व नवीन सोनी ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सुनील शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 46 किलो भार महिला वर्ग में एमएलके पीजी कॉलेज की डिंपल शर्मा को स्वर्ण पदक मिला। इसी तरह 49 किलो वर्ग में खुशी मिश्रा स्वर्ण पदक एवं कुमकुम मिश्रा को रजत पदक मिला। 53 किलो भार वर्ग में प्राची शुक्ला ने स्वर्ण पदक एवं कामिनी त्रिपाठी ने रजत पदक जीता। 57 किलो भार वर्ग में कृतिका मिश्रा ने स्वर्ण पदक, निशा ने रजत तथा शिवानी साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 किलो भार पुरुष वर्ग अभिषेक चौहान को स्वर्ण, स्वप्निल श्रीवास्तव को रजत तथा शशिराज सोनी और अल्ताफ आलम को कांस्य पदक मिला। 58 किलो भार वर्ग में आदित्य हितकारी को स्वर्ण तथा रवि चौहान को रजत पदक प्राप्त हुआ। 63 किलो भार वर्ग में शिवम कुमार को स्वर्ण पदक मिला। 68 किलो भार वर्ग में अरुण शर्मा, 74 किलो भार वर्ग में सदरुज्जम, 80 किलो भार वर्ग में कृष्ण कुमार पाल व 87 किलो भार वर्ग में सुमित वाल्मीकि को स्वर्ण पदक मिला। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. वीणा सिंह, प्रो. एसपी मिश्रा, प्रो. तारिक कबीर, डॉ. दिनेश कुमार मौर्या, अजहरुद्दीन, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. जितेंद्र भट्ट, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. राहुल विशेन, डॉ. पवन सिंह, डॉ. पीएन पाठक, डॉ. राजन सिंह व सिद्धार्थ मोहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed