फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pipeline damaged, drinking water crisis in the city

Balrampur News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, नगर में पेयजल का संकट

Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, drinking water crisis in the city
बलरामपुर के तुलसीपुर में पाइप की मरम्मत करते कर्मी ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर के हनुमानगढ़ी चौराहा के पास पानी सप्लाई की पाइपलाइन बृहस्पतिवार रात क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। मरम्मत का कार्य जारी है लेकिन कई जगह से पाइप टूटने से शुक्रवार को इसे ठीक नहीं किया जा सका। ऐसे में पूरा दिन नगर के हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी चौराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास होने के कारण यहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। मुख्य चौराहे पर लगभग सात फुट गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन को ठीक करने का प्रयास जारी है। ऐसे में खोदे गए गड्ढे के चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा और शुक्रवार को बाजार में दिनभर भारी जाम लगा रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं पुरानी सीमेंटेड पाइपलाइन जर्जर होने के कारण एक स्थान की मरम्मत होते ही दूसरी जगह टूट जाती है। लगातार 12 घंटे से अधिक समय की मेहनत के बाद भी पाइपलाइन सही नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि जल निगम नई बोरिंग से नई पाइपलाइन को जोड़ रहा है। इससे पहले भी इसी स्थान पर मशीनों के झटके से पाइप टूट चुका है, और दूसरी बार भी वही स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन को जल्द से जल्द सही कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed