फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Physical ability will be developed through yoga practice

योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता का होगा विकास

Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Physical ability will be developed through yoga practice
बलरामपुर। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता का विकास होगा। योग की क्रियाएं शरीर को स्वस्थ बनाती हैं। 21 जून को विश्व योग दिवस को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योग विशेषज्ञ ने जिले के लोगों को नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरमदीप ने सोमवार को बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कक्षाओं से जुड़कर लोग नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन कक्षाओं में जुड़ने वाले लोगों को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार राव व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय के मार्गदर्शन में योग सिखाया जा रहा है। योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी की तरफ से प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। नियमित योगाभ्यास करने से मोटापा, तनाव, उच्च रक्तचाप व घुटनों के दर्द जैसी बीमारियों से निजात मिलेगी। जिले में योगाभ्यास की कक्षाएं निशुल्क चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed