फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pharmacists mobilized in support of demands, demonstrations

मांगो के समर्थन में लामबंद हुए फार्मासिस्ट, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Sat, 04 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists mobilized in support of demands, demonstrations
बलरामपुर। जिले के अस्पतालों में तैनात सभी फार्मासिस्ट अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश जताया। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अधीक्षता करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी एमएम त्रिपाठी व एखलाख अहमद ने कहा कि एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को मिलने वाला प्रभार भत्ता बढ़ाकर प्रतिमाह 750 रुपये निर्धारित किया जाए। फार्मासिस्टों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक उपकेंद्रों व वेलनेस केंद्रों पर तैनात सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योगिता में डिप्लोमा फार्मेसी या बैचलर फार्मेसी को शामिल किया जाए। फार्मासिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी एवं विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसके अतिरिक्त डाक्टरों की अनुपस्थिति में चिकित्सा कार्य कर रहे फार्मासिस्ट को विधिक मान्यता देने, प्राथमिक उपचार में औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार देने तथा ड्रग वेयर हाउस में फार्मासिस्ट या चीप फार्मासिस्ट का पद सृजित किए जाने की मांग भी उठाई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर हम लोग पांच से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।

17 से 19 दिसंबर तक पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने पर सभी फार्मासिस्ट अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस अवसर पर एसबी पांडेय, लालजी चौधरी, विजय कुमार सिंह, माधव प्रसाद वर्मा, राम तीरथ, पीके त्रिपाठी, शकील अहमद, राम कुमार तिवारी व सीमाफ जफर सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed