फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People sitting on the ground outside the bank, sick system, open pole

Balrampur News: बैंक के बाहर जमीन पर बैठे लोग बीमार सिस्टम खोल रह पोल

Sat, 27 Jul 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
People sitting on the ground outside the bank, sick system, open pole
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। बीते कई दिनों से बैंक व डाकघरों पर काफी संख्या में लोग आधार कार्ड में संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। बैंक में भीड़ न घुसने देने के कारण लोगों को तेज धूप व उमस में बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चों का नामांकन व राशन कार्ड का ई केवाईसी कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में बीते एक सप्ताह से बैंक व डाकघरों पर सुबह से ही लोगों को बीमार सिस्टम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोंडा मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़े सदर ब्लॉक के लुचुइया गांव से आए अमरेश प्रसाद व श्यामकला ने बताया कि उनका आधार कार्ड में नाम का संशोधन कराना है। आधार कार्ड में संशोधन के बाद बैंक में ई-केवाईसी करानी है। आधार कार्ड बनाने वाले ने कहा है कि सोमवार को आना। इसी तरह इंडियन इलाहाबाद बैंक आए दुर्गा प्रसाद व छोटका ने बताया कि राशन कार्ड का ई-केवाईसी करना है, इसके लिए आधार कार्ड लगेगा। आधार कार्ड में पता पुराना लिखा हुआ है, उसे बदलवाना है। सुबह नौ बजे ही आए हैं, दोपहर 12.40 बजे तक नंबर नहीं आया। यही समस्या अन्य आधार सेंटरों पर भी बनी हुई है। आधार कार्ड बनवाने को लेकर बैंक व डाकघरों के बाहर सुबह से लोगों की लंबी लाइन लग जाती है। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को बिना आधार कार्ड बनवाए ही मायूस होकर लौटना पड़ता है। कुछ लोग तेज धूप व उमस में अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। एलडीएम अमित कुमार का कहना है कि कर्मियों को तेजी से आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। ताकि एक दिन में अधिक से अधिक लोगों का आधार बन जाए, उन्हें वापस न लौटना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed