फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People of 10 villages are troubled due to 1.5 km gap in the dam

Balrampur News: बांध में 1.5 किलोमीटर गैप होने से 10 गांवों के लोग परेशान

Wed, 16 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
People of 10 villages are troubled due to 1.5 km gap in the dam
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में ​शिकायत दर्ज करवाते किसान ।-संवाद
बलरामपुर। गैसड़ी विकासखंड के सदवापुर गांव के पास बने बांध में लगभग 1.5 किलोमीटर का गैप किसानों की फसल पर भारी पड़ रहा है। भोजपुर उतरौला पंप से वजीरगंज डिहवा तक का यह हिस्सा अब तक जमीनी विवाद के कारण नहीं बन पाया। जिसका खामियाजा करीब 10 गांवों के किसान भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

किसान कृष्ण कुमार सिंह ने किसान दिवस के दौरान मंच से बताया कि साहब...पिछले एक साल से शिकायत कर रहा हूं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। बारिश होते ही चार हजार बीघा फसल डूब जाती है। किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपनिदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने मौके पर मौजूद सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता और नोडल सिंचाई विभाग को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, एलडीएम अमित कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अमरेश मणि तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---कार्यालय में बैठकर तैयार कर ली जाती रिपोर्ट
रामपुर बगनहा निवासी बच्छराज वर्मा ने लघु सिंचाई विभाग पर घटिया क्वालिटी की सामग्री देने का आरोप लगाया। विशुनापुर के बृजेश विश्वकर्मा ने फ्री सिंचाई कनेक्शन की मांग की। गंगापुर से शशिभूषण शुक्ला ने छुट्टा जानवरों से हो रहे नुकसान पर आवाज़ उठाई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने जमकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप था कि अधिकारी कभी खेतों में आते ही नहीं और ऑफिस में बैठकर समस्या सुलझा देने की झूठी रिपोर्ट भेज देते हैं। इससे नुकसान तो होता ही है, समाधान भी अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed