फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PCF district manager including three suspended

Balrampur News: पीसीएफ के जिला प्रबंधक समेत तीन निलंबित

Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
PCF district manager including three suspended
बलरामपुर। धुसाह स्थित पीसीएफ गोदाम से 5015 बोरी खाद के गबन के मामले में शनिवार को पीसीएफ के जिला प्रबंधक जीएल दोहरे सहित तीन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में खाद की किल्लत के बीच 27 नवंबर को धुसाह स्थित पीसीएफ के गोदाम की जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने जांच की थी। इसमें 5015 बोरी खाद कम मिली थी। जिसकी कीमत 61 लाख रुपये बताई गई थी। गबन की जानकारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को दी गई थी। मामले में डीएम के आदेश पर तीन दिसंबर को कोतवाली देहात में सहायक भंडार नायक वीरेंद्र प्रसाद व सहायक मनोज कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि शनिवार को इस मामले में शासन स्तर पर कार्रवाई की गई है। इसमें पीसीएफ के जिला प्रबंधक जीएल दोहरे, सहायक भंडार नायक वीरेंद्र कुमार व सहायक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इन पर लापरवाही का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed