{"_id":"635c08800293ba6cef5b6eab","slug":"passenger-saved-life-by-applying-emergency-brake-balrampur-news-lko6545941175","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यात्री की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यात्री की बचाई जान
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन छूटने पर ट्रेन में बैठा एक यात्री अचानक प्लेटफार्म पर कूद पड़ा। इससे उसका पैर ट्रेन के पावदान में फंस गया। स्टेशन पर खड़े अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे यात्री की जान बच गई।
जीआरपी चौकी प्रभारी जोखन यादव ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान राकेश चौहान निवासी ग्राम घोसी, जिला मऊ के रूप में हुई है। बताया कि राकेश कैंसर का मरीज है। वह अपने भाई के साथ इलाज कराने वाराणसी गया था। लौटते समय भीड़ अधिक होने के कारण राकेश व उसका भाई अलग-अलग डिब्बे में बैठ गए थे।
उसका भाई तो अपने स्टेशन पर उतर गया लेकिन राकेश ट्रेन में बैठा रह गया। ट्रेन जब तुलसीपुर स्टेशन से छूटने लगी तो अचानक वह ट्रेन से कूद पड़ा। पावदान में फंसने के कारण यात्री की पीठ छिल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।