{"_id":"6065f2908ebc3e8ccd2e355f","slug":"panchayat-election-candidates-engaged-in-advertisement-balrampur-news-lko572214799","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदारों ने कसी कमर, प्रचार दिन रात घर-घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारों ने कसी कमर, प्रचार दिन रात घर-घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों ने खुलकर हाथ आजमाने का मन बना लिया है। कुछ लोग खुद की छवि के बल पर तो कुछ पार्टी के भरोसे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत लगा रहे हैं। प्रमुख दलों के आकाओं की गणेश परिक्रमा भी जोरों से जारी है।
समर्थन पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान पदों के लिए दिग्गज नेताओं तथा उनके परिजन भी मैदान में दिखने लगे हैं।
जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में मतदान होना है। 13 अप्रैल से नामांकन शुरु होगा। इस बीच शहर से लेकर गांव तक उम्मीदवारों की धमाचौकड़ी दिन रात जारी है। प्रमुख दलों का समर्थन पाने के लिए हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक समाजवादी पार्टी ने ही डीडीसी के लिए अपने 20 समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा, कांग्रेस तथा बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कई दावेदारों ने रोड शो शुरु कर दिया है तो गांवों में जनसंपर्क का दौर देर रात तक चल रहा है। दावतों का दौर भी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के प्रचार किए जा रहे हैं।
दावेदार बन गए विकास पुरुष
चुनाव आते ही आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरु हो गया है। कोई खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही तो कोई निष्ठावान कार्यकर्ता बता रहा है। सबसे दिलचस्प मुकाबला ग्राम प्रधान पद के लिए देखने को मिल रहा है। कोई यह कह रहा है कि अबकी बार के बाद पता नहीं सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी।
आप हमें प्रधान बनाए हम आपको हर तरह का सरकारी लाभ दिलाएंगे। वहीं कुछ लोग निवर्तमान प्रधान पर कीचड़ उछालकर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगह लोग खुद को विकास पुरुष तो कोई खुद को गांव का सेवक बता रहा है। पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान माननीय भी इस चुनाव में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। (संवाद)