फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panchat byelaction

जांच में पंचायत उपचुनाव के 42 सीटों के 63 परचे वैध

Thu, 27 Jun 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
panchat byelaction
बलरामपुर। जिले के सात ब्लॉकों में 44 सीटों पर ग्राम प्रधान, बीडीसी व सदस्य पदों पर पंचायत उपचुनाव कराए जा रहे हैं। गुरुवार को पंचायत उपचुनाव के परचों की जांच 42 सीटों के 63 परचे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानी का एक परचा प्रस्तावक के नाम वापस लेने से खारिज होगा। सदस्य पदों पर 32 के सापेक्ष दाखिल सभी 30 परचे जांच में सही पाए गए हैं। बीडीसी के चार सीटों पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तीन बीडीसी व आठ के सापेक्ष छह ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर एकल नामांकन हुए थे। गुरुवार को जांच के दौरान सभी परचे वैध पाए गए हैं। पचपेड़वा ब्लॉक के एआरओ जावेद अख्तर ने बताया कि ललभरिया ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर भरे गए तीन परचों में से दो परचे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परचे में प्रस्तावक के नाम वापस लेने के चलते खारिज कर दिया जाएगा। सदस्य सीट के 12 पदों पर सभी परचे वैध पाए गए है और एकल नामांकन के चलते सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। उतरौला के एआरओ सुखदेव पटेल ने बताया कि तीन सदस्य सीटों पर भरे गए एकल नामांकन के सभी परचे जांच में वैध पाए गए हैं।
गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के एआरओ अजय पाल सिंह ने बताया कि चिचुड़ी संहगिया के तीन, मंगईपुर के चार व दुधरा ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए एकल परचे वैध पाए गए हैं। सात रिक्त सदस्य पदों पर छह परचे भरे गए है जो जांच में वैध हैं। तुलसीपुर के एआरओ महेंद्र कुमार ने बताया कि रामगढ़ मैटहवा ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए तीन और शिवानगर ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए पांच परचे जांच में वैध मिले हैं।
रेहरा बाजार ब्लॉक के आरओ अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि भेलया मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए सभी छह परचे वैध पाए गए है। दो सदस्य सीटों पर भरे गए एकल नामांकन भी वैध मिले है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के एआरओ राधेश्याम पांडेय ने बताया कि खम्हरिया अलादाद ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए सभी सात परचे वैध पाए गए हैं। बीडीसी के एक सीट पर भरा गया एकल परचा भी वैध मिला है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28 जून को नाम वापसी के साथ प्रतीक आवंटन भी किया जाएगा। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच छह जुलाई को मतदान और आठ जुलाई को ब्लॉकों पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed