फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy farmer welcomed

धान बेचने वाले किसान का तिलक लगाकर किया स्वागत

Thu, 22 Oct 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Paddy farmer welcomed
बलरामपुर। धान बेचने वाले अन्नदाता का गुरुवार को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिले में धान खरीद की बोहनी हो गई है। मंडी समिति बलरामपुर में धान खरीद का शुभारंभ हो गया है। अन्नदाताओं को मिठाई खिलाकर क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने खुशी जताई है। डीएम कृष्णा करुणेश, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व डिप्टी आरएमओ ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की है। क्रय केंद्र कर्मचारियों को खरीद में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक आठ किसानों से 450 क्विंटल आठ किलोग्राम धान खरीदा जा चुका है। 12 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 650 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। खाद्य विभाग व पीसीएफ क्रय केंद्रों पर धान का सरकारी समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान का 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉकवार केंद्र संचालित करा दिए गए हैं। खाद्य विभाग को छह केंद्रों पर 3500 एमटी और पीसीएफ को 25 केंद्रों पर 8500 एमटी धान खरीद करने का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। ओटीपी आधारित पंजीकरण कराने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर प्रयोग करना होगा जिससे एसएमएस के जरिए भेजे गए ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदा जाएगा। सुबह नौ से सायं पांच बजे तक धान क्रय केंद्रों का संचालन किया जाएगा। रविवार व अन्य अवकाश में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं की जाएगी। डीएम ने तीनों तहसीलदारों, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज व रेहरा बाजार के बीडीओ को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed