{"_id":"5fd3a79b8ebc3e3dd12f82dd","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accident-due-to-fog-balrampur-news-lko5543389183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में सड़क दुर्घटना से एक की गई जान, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में सड़क दुर्घटना से एक की गई जान, दो घायल
विज्ञापन
उतरौला /श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। घने कोहरे में सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसयूवी कब्जे में लेकर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की भोर सुबह में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के चमरुपुर भड़वाजोत मंदिर के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी व बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। घटना में करगहिया निवासी बाइक सवार फैजान अली (16) की मौके पर मौत हो गई।
गांव के ही बाइक पर बैठे वाहिद अली व अफजल घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों गांव से बाइक से जिम करने के लिए चमरुपुर बाजार जा रहे थे तभी गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से टक्कर मार दिया। एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसयूवी कब्जे में ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।