{"_id":"64651d84c00ea72657036224","slug":"one-killed-four-injured-in-bike-collision-balrampur-news-c-13-1-241130-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
Thu, 18 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर मंगलवार की रात कोड़रीघाट पेट्रोलपंप के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में घायल एक की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
देहात कोतवाली के रानीजोत देवरिया रछौढ़ा गांव निवासी सर्वेश मिश्र अपने मित्र हरिहरगंज निवासी दीपक तिवारी के साथ बुलेट से शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में बाइक से तिलक समारोह से आ रहे रामेश्वर, जगदीश व राकेश यादव निवासी लालपुर फगुइया की सामने से सर्वेश की बुलेट से टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए।
घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर 21 वर्षीय सर्वेश की मौत हो गई। पूरबटोला चौकी प्रभारी श्रवण चंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतक का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।