{"_id":"68866334b22877a2f5011112","slug":"one-fertilizer-shops-license-canceled-two-suspended-balrampur-news-c-99-1-brp1010-130416-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद की एक दुकान का लाइसेंस रद्द, दो का निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद की एक दुकान का लाइसेंस रद्द, दो का निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषि विभा गोदामों में खाद होने का दावा कर रहा है, वहीं किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। निजी दुकानदार मौके का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं। शासन ने बीते दिनों जिला कृषि अधिकारी को निलंबित किया था और खाद वितरण में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी खाद वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अफसरों के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर खाद की एक दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया, वहीं दो के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
डीएम के निर्देश पर 24 व 25 जुलाई को उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम और जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने केंद्रों की जांच की। विकास खंड पचपेड़वा में संचालित खुदरा उर्वरक बिक्री केंद्रों की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने हुए। इस पर
मेसर्स आजमा खान ट्रेडर्स, जूड़ीकुइया पचपेड़वा में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जिस पर उर्वरक बिक्री प्राधिकरण पत्र रद्द कर दिया गया। वहीं एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप नई बाजार पचपेड़वा और हसन मोहम्मद खाद भंडार वीरपुर के प्राधिकरण-पत्र निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा राजदीप खाद भंडार, यादव खाद भंडार भगवानपुर, श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी भगवानपुर, हिंद ट्रेडर्स जूड़ीकुइया और रजा ट्रेडर्स पचपेड़वा चौराहा निरीक्षण के समय बंद पाए गए, जिस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल किसानों को अभी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद मिलने से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।