फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officers will take care of negligence in getting benefits of schemes

योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही पर नपेंगे अफसर

Sat, 11 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Officers will take care of negligence in getting benefits of schemes
बलरामपुर। योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान निगम के अध्यक्ष ने अनुसूचित जातियों के योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को हरहाल में दिलाएं। अनुसूचित जाति के नौजवानों को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाएं। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। प्रदेश सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। 50 हजार से अधिक के अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को नए वर्ष का तोहफा दिया है। व्यवसाय संवाददाता बनाया जा रहा है जिसमें उन्हें कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, प्रिंटिंग मशीन व इंवर्टर खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। व्यवसाय संवाददाता राष्ट्रीयकृत बैंकों से जुड़कर आईडी व डेबिट कार्ड बैंक में खाता खुलवाने के साथ अन्य कई कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंडअप इंडिया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रोजगार योजना व स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिए जा रहे है। प्रदेश के 1384 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से जोड़ा जा रहा है। जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य तीन गांव अल्हानगर, सीकरमाफी व तेरहवा अहेमा चयनित किए गए है। इस अवसर पर अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed