फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officers checked the arrangement of polling stations

अफसरों ने परखी मतदान केंद्रों की व्यवस्था

Thu, 03 Mar 2022 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officers checked the arrangement of polling stations
बलरामपुर। मतदान केंद्रों का दिन भर अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परख की। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के प्रेक्षक तरुण कुमार मुखोपाध्याय, गैसड़ी के मोहित बुंदास, उतरौला के राजेश शर्मा, सदर के केएस श्रीनिवास व संपूर्ण जनपद के जयंत जे. नाइकनवाड़े ने पोलिंग बूथों का भ्रमण कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति, सीडीओ रिया केजरीवाल व एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने भी चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से बिना भय व प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। 10 जोनल व 116 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला व सदर में एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद फोर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed