फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   nvestigation into Chhangur's Pune land deal enters final stages, ATS gathers solid evidence

Balrampur News: पुणे जमीन सौदे में छांगुर की जांच अंतिम चरण में, एटीएस ने जुटाए पुख्ता साक्ष्य

Thu, 16 Oct 2025 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
nvestigation into Chhangur's Pune land deal enters final stages, ATS gathers solid evidence
बलरामपुर। छांगुर के चर्चित पुणे भूमि सौदा प्रकरण की जांच करीब पूरी हो गई। अब तक की पूछताछ में एटीएस ने कई अहम बिंदुओं को जोड़ा है। मामले से जुड़े बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी दस्तावेज से विदेशी संपर्क पुख्ता हुए हैं। जमीन के एग्रीमेंट में शामिल रहे मोहम्मद अहमद खान ने भी एटीएस को अहम जानकारी मुहैया कराई है। ऐसे में अब एटीएस तीसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जमीन के एग्रीमेंट के अनुसार सौदा करीब 16 करोड़ रुपये में तय हुआ था। यह जमीन पुणे जिले के संवेदनशील इलाके में है। यही कारण है कि एटीएस राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जांच को आगे बढ़ा रही है। जमीन खरीद-फरोख्त में बेनामी खातों और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल हुआ है। एटीएस को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की आशंका प्रबल हुई है। एजेंसी यह भी जांच रही है कि इतनी बड़ी रकम आखिर किस स्रोत से आई और इसका संबंध किस विदेशी संस्था या व्यक्ति से था। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में एटीएस इस मामले में कई और नामों का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article