{"_id":"5f984ddb8ebc3e5bc527df10","slug":"now-primary-school-children-will-not-go-to-school-on-foot-balrampur-news-lko5473140108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पैदल नहीं स्कूली वाहन से पढ़ने जाएंगे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पैदल नहीं स्कूली वाहन से पढ़ने जाएंगे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे
विज्ञापन
बलरामपुर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीएसए डा. रामचन्द्र व अन्य।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख रेहरा बाजार के नौनिहाल स्कूल के वाहन से पढ़ने जाएंगे। प्रदेश के 75 जिलों में मद्दोभीख वाहन संचालित करने वाला पहला स्कूल बन गया है। बीएसए डॉ. रामचंद्र व बीईओ रेहरा बाजार अश्वनी गुप्ता ने मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत स्कूल वाहन को हरी झंडी दिखाकर नौनिहालों के लिए रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख ने स्वयं का वाहन संचालित कराने वाला प्रदेश का पहला स्कूल बनने का गौरव हासिल किया है।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख के हेडमास्टर आत्माराम पाठक व समस्त स्टाफ के अथक प्रयास की इस उपलब्धि को हासिल करने की सराहना की। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेटियों व महिलाओं को चहुंओर जागरूक करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मद्दोभीख विद्यालय अब प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता कायम कर रहा है। स्कूल की सभी व्यवस्थाएं उत्तम हैं। स्कूल में पंजीकृत 402 छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल लाइब्रेरी, कई लैपटॉप, विद्यालय की वेबसाइट, सॉफ्टवेयर स्कूल मैनेजमेंट डेटा बेस सिस्टम, सुंदर मनोरम भारत दर्शन पिक्चर गैलरी आदि अनेक सुविधाओं से लैस है।
अपना वाहन पाकर नौनिहालों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। हेडमास्टर व समस्त स्टाफ के साथ स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के अभिभावकों ने वाहन का इंतजाम करने का खर्च उठाया है। जिले का पहला परिषदीय स्कूल जहां नौनिहालों को लाने व ले जाने के लिए वाहन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद उमेश कुमार, तुलसीराम, आनंद कुमार, यदुपति यादव, महेश यादव, जितेन्द्र वर्मा व विजय वर्मा आदि अभिभावकों ने हेडमास्टर व समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़ाने के लिए गौरव महसूस कर रहे हैं।