फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now children of government schools will study in smart classes

Balrampur News: अब स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे राजकीय विद्यालयों के बच्चे

Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now children of government schools will study in smart classes
बलरामपुर। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पठन पाठन अब स्मार्ट क्लास में हाईटेक तकनीक से होगा। बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित सभी 22 राजकीय स्कूलों को कंप्यूटर व प्रिंटर उपलब्ध करा दिया गया है। इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास के साथ ही आधुनिक लैब की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

नीति आयोग के स्तर पर चिह्नित आकांक्षात्मक जिले में बेसिक शिक्षा के बाद अब माध्यमिक शिक्षा को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत ही जिले में संचालित चार राजकीय इंटर काॅलेज तथा 18 राजकीय हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत की जा रही है। इसका सीधा फायदा इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब छह हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रत्येक विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास व लैब के लिए पांच-पांच कंप्यूटर व एक-एक प्रिंटर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास शुरू होने से विद्यालयों के बच्चे भी नए तौर-तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों के ई-मेल खाते बनवाने के साथ ही सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 से राजकीय विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास में आधुनिक तरीके से कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed