फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   nominate

सज गया रणक्षेत्र, पहले दिन नामांकन से परहेज

Fri, 04 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
nominate
फोटो-15-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में पर्चा लेते उम्मीदवार।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव का रणक्षेत्र सज गया है। हालांकि, नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से पहले दिन कुल 29 लोगों ने पर्चा लिया है। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। डीएम ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। सभी आरओ और एआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, एसपी व एएसपी ने नामांकन स्थल से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जिले में छठवें चरण में है। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कलेक्ट्रेट में व बाहर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से सभी सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। नामांकन करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

आरओ सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर के मुताबिक, पहले दिन तीन नामांकन पत्र लिए गए हैं। किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। आरओ उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा के अनुसार पहले दिन 11 पर्च लिए हैं। किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। आरओ तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि पहले दिन 11 पर्चे लिए गए हैं। कोई भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। आरओ गैसड़ी अपर एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि चार पर्चे लिए गए हैं। लेकिन किसी ने दाखिल नहीं किया है। एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने नामांकन स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे सीओ सिटी वरुण मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के नामांकन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था से एसपी व एएसपी पूरी तरह से संतुष्ट दिखे। सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ कोई नामांकन
नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरी तैयारी रही। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। सभी प्रत्याशियों से अपील की गई है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए ही नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed