फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New railway line will pass through 55 villages, standards of stations fixed

Balrampur News: 55 गांवों से गुजरेगी नई रेल लाइन, स्टेशनों के मानक तय

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
New railway line will pass through 55 villages, standards of stations fixed
- खलीलाबाद से उतरौला-बलरामपुर से श्रवास्ती व बहराइच तक जाएगी नई लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। खलीलाबाद से बलरामपुर व श्रावस्ती से बहराइच नई रेल लाइन पर बनने वाले स्टेशनों के मानक तय हो जाने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। इससे रेलवे के स्तर पर अधिग्रहित होने वाली जमीन की अधिसूचना पर चिह्नित इलाके के लोगों की निगाहें टिकी हैं। यह रेल लाइन जिले में 55 गांवों से होकर निकलेगी। इन्हीं इलाकों में भूमि का अधिग्रहण भी होगा।
अधिग्रहण की प्रक्रिया के साथ ही बलरामपुर और झारखंडी स्टेशन को जंक्शन बनाने की तैयारी हो रही है। अभी एक प्लेटफार्म दोनों स्टेशनों पर तैयार हो रहा है। 240 किमी लंबी रेल लाइन परियोजना में पटरियां बिछाने की तैयारियों के साथ ही स्टेशनों के मानक तय करने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। इस परियोजना से आजादी के बाद उतरौला तहसील के रहने वाले लगभग 10 लाख लोगों का ट्रेन से सफर करने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

बनेंगे तीन स्टेशन व पांच हाल्ट स्टेशन
नई रेलवे लाइन उतरौला से होकर निकलेगी। इसके तहत बलरामपुर खगईजोत, उतरौला और श्रीदत्तगंज में नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं जिले के हंसुआडोल, महेशभारी, कपाऊ शेरपुर, धुसवा में हाल्ट स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के बाद शुरू होगा अधिग्रहण
-- खलीलाबाद-बहराइच के लिए नई रेल लाइन को लेकर बलरामपुर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। बजट में इस रेल लाइन के लिए 390 करोड़ की व्यवस्था की गई है। जिले के उतरौला तहसील में 38 गांव आ रहे हैं। क्षेत्र के 38 गांवों का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही बलरामपुर तहसील के 17 गांवों का भी सर्वे हो चुका है।

लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
- नई रेलवे लाइन से बलरामपुर जिले के लोगों को बेहतर सुविधा हासिल होगी। बलरामपुर व झारखंडी रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने से एक साथ तीन ट्रेन अब गुजर सकेंगी। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed