फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepali smuggler caught with charas worth one crore

एक करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर दबोचा

Sat, 27 Aug 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nepali smuggler caught with charas worth one crore
बलरामपुर। जिले से सटी नेपाल की खुली सीमा पर पुलिस ने करीब आठ किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्कर इस चरस को दिल्ली पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तस्कर को जेल भेजने के साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने शनिवार को बताया कि जरवा कोतवाली की बघेलखंड चौकी की पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे जंगल के रास्ते से बघेलखंड की तरफ आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। इस पर उसके बैग से 7.967 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान राज विश्वकर्मा निवासी ग्राम ककरवा नाका, पालिका राजपुर, थाना सिरिया, जनपद दांग, नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी राज विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसका गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी करता है। बरामद चरस उसे दिल्ली पहुंचानी थी। जहां इसे बेचना था। राज से पूछताछ में पता चला कि उसके गिरोह के अन्य लोग भी नेपाल से दिल्ली व अन्य जगहों पर चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जरवा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके राज विश्वकर्मा को जेल भेजा गया है। गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। एसपी ने जरवा कोतवाल पवन कुमार कनौजिया तथा बघेलखंड चौकी प्रभारी रामकुमार वर्मा की टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed