फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepalese youth flees towards the forest after abandoning bag at the border; 22 kg of suspicious substance recovered

Balrampur News: सीमा पर बैग छोड़कर जंगल की ओर भागा नेपाली युवक, 22 किलो संदिग्ध पदार्थ बरामद

Sun, 26 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth flees towards the forest after abandoning bag at the border; 22 kg of suspicious substance recovered
फोटो-23-बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर ​स्थित कस्टम चेक पोस्ट।-संवाद
जरवा। भारत-नेपाल सीमा स्थित कोयलाबास चौकी के पास रविवार सुबह जांच के दौरान एक नेपाली युवक ई-रिक्शे में रखा बैग छोड़कर सोहेलवा जंगल की ओर भाग गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें करीब 22 किलो संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। बरामद सामग्री को सील कर जांच के लिए भारत सरकार की प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे खराब मौसम के बीच पुल पर खड़े एक नेपाली युवक ने जरवा बाजार के एक ई-रिक्शा चालक से बालापुर चलने को कहा। रास्ते में थाना पचपेड़वा क्षेत्र स्थित कस्टम चौकी के सामने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने वाहन को जांच के लिए रोक लिया। तलाशी शुरू होते ही युवक बैग वहीं छोड़कर सामने स्थित रामपुर रेंज के सोहेलवा जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

बैग खोलने पर उसके भीतर रखे थैले से लगभग 22 किलो संदिग्ध पदार्थ मिला। पुलिस और ई-रिक्शा चालक ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ई-रिक्शा चालक का वीडियो बयान दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टम सुपरिटेंडेंट प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद पदार्थ की प्रकृति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसका नमूना सील कर परीक्षण के लिए भारत सरकार की प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed