फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepal connection of terror funding kingpin Suspier will be investigated

Balrampur News: टेरर फंडिंग के सरगना सस्पियर की नेपाल कनेक्शन की होगी जांच

Thu, 31 Jul 2025 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Nepal connection of terror funding kingpin Suspier will be investigated
बलरामपुर। साइबर ठगी के माध्यम से टेरर फंडिंग के पूरे गिरोह को दिल्ली से संचालित कर रहे बिहार निवासी सरगना सस्पियर के नेटवर्क की नेपाल में भी जांच होगी। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बैंक खातों को ये खरीदकर खेल कर रहे थे। पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच का दायरा नेपाल तक बढ़ाया है।
विज्ञापन

सस्पियर और उसके गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों से ठगी कर बलरामपुर के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करते थे। एटीएम से रकम निकालकर हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजते थे। बताया जा रहा है कि सरगना पाकिस्तान से आए निर्देश के आधार पर गिरोह को सक्रिय करता था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ स्थानीय एजेंटों की मदद से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों के बैंक खाते खरीदे जाते थे, जिनका इस्तेमाल लेनदेन के लिए किया जाता था। जिले में जिन एजेंटों के माध्यम से खातों की खरीद हुई है, वह ललिया क्षेत्र के हैं। यहां से नेपाल सीमा की ज्यादा दूरी नहीं है।
विज्ञापन

बिहार में पूरी हुई जांच
सस्पियर के पैतृक गांव पथरा इंगलिश, थाना मुफास्सिल जनपद नवादा, बिहार में जांच पूरी हो गई है। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली रोजगार के लिए गया था। शुरू से ही शातिर दिमाग का बताया गया। यह भी जानकारी मिली है कि वह दिल्ली से अपना अड्डा बदलने की तैयारी कर रहा था। इस पूरे काम में उसका सहयोग कौन कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article