फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Names of eligible people removed, names of ineligible people included in PM housing list

Balrampur News: पात्रों का नाम हटा, पीएम आवास सूची में अपात्रों का नाम शामिल

Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Names of eligible people removed, names of ineligible people included in PM housing list
फोटो-24-बलरामपुर के सदर तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस में मौजूद अ​धिकारी व किसान।-संवाद
बलरामपुर। सदर तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सूची में गड़बड़ी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्राम विशुनापुर के किसान बृजेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि 151 लाभार्थियों की सूची में बड़े पैमाने पर अपात्र लोगों को शामिल किया गया है। मौके पर मौजूद एसडीएम हेमंत गुप्ता और जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



ग्राम बंजरिया के किसान अब्दुल मन्नान ने नीलगाय और बंदरों के बढ़ते प्रकोप का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन जंगली जानवरों के कारण किसानों की तैयार फसलें नष्ट हो रही हैं और आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। उन्होंने इनके नियंत्रण, बधियाकरण, पशु बाजार खोलने और सिंथेटिक दूध पर रोक लगाने की मांग की। ग्राम रमनगरा निवासी राममनेही ने अनुसूचित जाति की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया, जबकि ग्राम परसरामपुर चिन्नी ने जन्म प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या रखी। ग्राम रामपुर बगनहा निवासी बच्छराज वर्मा ने कहा कि गांव में नलकूप लगवाने के लिए विभाग की तरफ से जमीन की तलाश थी। इसमें एक किसान जमीन देने को तैयार हो गया है। विभाग तत्काल जमीन का एग्रीमेंट कराकर काम शुरू कराए। एसडीएम ने सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा व वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed