फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nagendra Baba became the champion with the sneak move

Balrampur News: धोबीपछाड़ दांव से नागेंद्र बाबा बने चैंपियन

Tue, 30 Dec 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Nagendra Baba became the champion with the sneak move
बलरामपुर के सराय खास में आयोजित दंगल में दमखम द​खिाते पहलवान।-संवाद
रेहरा बाजार। सरायखास में मंगलवार को अयोध्या के पहलवान नागेंद्र बाबा धोबीपछाड़ दांव से चंबल के पहलवान प्रदीप को पटखनी देकर ओवरऑल चैंपियन बने। इसी के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का समापन हो गया। अंतिम दिन कुल आठ कुश्ती लड़ी गईं, जिसमें पहलवानों ने छींटा दांव, एकहरी दांव, निकाल दांव, लंगड़ा दांव से विपक्षियों को चित किया।
विज्ञापन

अयोध्या के ही पहलवान लाडी बाबा ने राजस्थान के पहलवान बिल्ला को छींटा दांव से पटखनी देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर जम्मू के पहलवान फैजल गनी रहे, उन्होंने पहलवान राजेश को निकाल दांव से हराया। चौथी कुश्ती पहलवान गोविंद गोरखपुर और पहलवान नबी उल्ला के बीच हुई, जिसमें एकहरी दांव से गोविंद ने नबीउल्ला को पटखनी दी। पांचवीं कुश्ती पहलवान राजेश राजस्थान और पहलवान गूंगा नेपाल के बीच हुआ, जिसमें गूंगा पहलवान ने धांक दांव से पटखनी देकर विजेता बने।
विज्ञापन

छठी कुश्ती पहलवान टाइगर उत्तराखंड और पहलवान राहुल पांडे हरिद्वार के बीच हुई जिसमें निकाल दांव से पटखनी देकर पहलवान राहुल विजयी रहे। सातवीं कुश्ती में पहलवान थापा सोनीपत ने पहलवान कालू चरखी दांव से पटखनी दी। आठवां मुकाबला फैजान गनी जम्मू और मोनू पहलवान राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें धांक दांव से फैजान पहलवान ने मोनू को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पहलवानों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह, पिंकू सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबला शुरू कराया। प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए गए। प्रत्येक पहलवान को 5000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के गंगाराम वर्मा प्रधान, चंद्रहास सिंह, खुर्शीद मलिक, अकबाल मलिक, अफजल मलिक, फैजान अहमद, दिलीप वर्मा, मिठाई लाल, शानू सिंह सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed