{"_id":"63d7c7d9cd7f0f09707691b3","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-69251-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज
Mon, 30 Jan 2023 07:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए 30 जनवरी को जिले के 10 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियों को बैलेट बाॅक्स व अन्य चुनाव सामग्री के साथ मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। डीएम ने चुनाव में किसी भी तरह की अराजकता पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में 10 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शहर के एमपीपी इंटर काॅलेज में बलरामपुर नगर व ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग मतदेय स्थल होंगे। यहां एक मतदेय स्थल पर 771 एवं दूसरे मतदेय स्थल पर 640 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उतरौला में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर 307, तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर काॅलेज में 424, पचपेड़वा के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 349, गैसड़ी के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 313, श्रीदत्तगंज के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 259, रेहरा बाजार के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 471 एवं गैड़ास बुजुर्ग में 97 मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदेय स्थलों पर मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी सहित चार सदस्यीय पोलिंग पार्टियों को रविवार को कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया है।
विज्ञापन
एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान की निगरानी के लिए सभी मतदेय स्थलों पर जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदेय स्थलों तक पहुंचाया गया है। मतदान के दौरान मतदेय स्थलों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।