{"_id":"63d78bddc83c782a1f05c0dc","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-69025-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: श्रीराम व रेशू को मिलेगा एडूलीडर्स अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: श्रीराम व रेशू को मिलेगा एडूलीडर्स अवाॅर्ड
Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शैक्षिक सुधार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के दो शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह चार फरवरी को लखनऊ में होगा।
बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से दो-दो नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया जाना है। चार फरवरी को लखनऊ के उद्यमिता विकास संस्थान औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार व एडूलीडर्स यूपी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा के सहायक अध्यापक श्रीराम एवं सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया की प्रधानाध्यापक रेशू पांडेय को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार सिंह, डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, निरंकार पांडेय, एनके सिंह, आशुतोष मिश्र व संजय श्रीवास्तव ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।